Edited By kirti, Updated: 28 Feb, 2020 01:05 PM
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की श्री नयनादेवी जी तहसील के अंतर्गत आते गांव चंगर तरसूह का लाल करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह सेना में ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। जिनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव चंगर में पंहुची। बताया जा रहा है कि...
बिलासपुर(मुकेश):हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की श्री नयनादेवी जी तहसील के अंतर्गत आते गांव चंगर तरसूह का लाल करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह सेना में ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। जिनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव चंगर में पंहुची।
बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी पार्थिवपहुंची तो अन्य लोगों के साथ- साथ नेता व अधिकारियों का उनके घर में जमावड़ा लग गया। करनैल सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मां-बाप के इकलौते सहारे के जाने से संपूर्ण क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हैं।
हर कोई शहीद के परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बधाने उसके घर पहुंच रहा है। एक ओर जहां क्षेत्र के लोगों को अपने बेटे को खोने का गम है तो वहीं वे उसकी शहादत पर गर्व महसूस कर रहे हैं।