Breaking

Himachal: कारगिल में शहीद अग्निवीर नवीन कुमार की पार्थिव देह पहुंची गांव, बेटे से लिपटकर बिलख पड़ी मां

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2025 12:08 PM

martyr agniveer naveen kumar

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय अग्निवीर नवीन कुमार की पार्थिव देह शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव हलूं पहुंची। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार शाम पालमपुर आर्मी कैंप पहुंची थी, जहां से आज सुबह उन्हें गांव लाया गया।

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले 25 वर्षीय अग्निवीर नवीन कुमार की पार्थिव देह शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव हलूं पहुंची। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार शाम पालमपुर आर्मी कैंप पहुंचा दी गई थी, जहां से आज सुबह उन्हें गांव लाया गया। बता दें कि कारगिल के द्रास सैक्टर में ड्यूटी के दौरान 20 मई की रात हुए भूस्खलन में नवीन कुमार शहीद हो गए थे। जैसे ही शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंची तो पूरा इलाका "नवीन कुमार अमर रहे" के नारों से गूंज उठा। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शहीद की मां अयोध्या देवी बेटे के शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। शहीद नवीन कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। आसपास के गांवों से भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। कुछ ही देर में नवीन कुमार का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। 

PunjabKesari

आखिरी बार मां से हुई बात में कहे थे ये शब्द
शहादत से कुछ घंटे पहले नवीन कुमार ने अपनी मां आयोध्या देवी से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मां, मैं सितंबर में छुट्टी लेकर आऊंगा। मेरे लिए लड़की देख लेना, शादी की तारीख भी पक्की कर लेना। नहीं तो आपको अकेले रहना पड़ेगा।" लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। मां का सपना था कि बेटे की बारात निकले, लेकिन अब तिरंगे में लिपटी उसकी अंतिम यात्रा निकलेगी।

सेना में दो साल पहले हुए थे भर्ती, पिता भी रहे हैं पूर्व सैनिक
नवीन कुमार दो साल पहले भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल यूनिट में भर्ती हुए थे। देशसेवा का जज़्बा उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला था। उनके पिता 13 जैक राइफल में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन पांच साल पहले कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। नवीन अपने परिवार में अकेले बेटे थे। उनकी एक बहन शिवानी है, जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी। शहीद नवीन कुमार अपने पीछे मां आयोध्या देवी, दादा भूमि राम और दादी चंपा देवी को छोड़ गए हैं। उधर, नवीन की शहादत के चलते आज थुरल का पूरा बाजार बंद रहेगा। स्थानीय व्यापारियों ने यह निर्णय शहीद के सम्मान में लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!