Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2026 01:52 PM

नगर निगम मंडी के चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडी सदर नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
मंडी (रजनीश): नगर निगम मंडी के चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडी सदर नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा द्वारा हस्ताक्षरित सूची में प्रदेश चुनाव समिति ने फिलहाल 8 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है।
6 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा
जारी की गई पहली सूची में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें 8 में से 6 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा गया है। पार्टी ने अनुभवी और स्थानीय चेहरों पर दांव खेला है। माना जा रहा है कि शेष वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। चुनावों की तारीख नजदीक आते ही मंडी में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा में बाजी मारते हुए अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है।
घोषित उम्मीदवारों की सूची
| वार्ड का नाम और सीट |
प्रत्याशी का नाम |
| वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी |
रेखा |
| वार्ड नंबर 3 पड्डल |
नीलम शर्मा |
| वार्ड नंबर 5 मंगवाईं |
रजनी चंद्रा |
| वार्ड नंबर 8 पैलेस-1 |
नीम दासी |
| वार्ड नंबर 10 सुहाड़ा |
सुषमा कुमारी |
| वार्ड नंबर 11 समखेतर |
गौरव शर्मा |
| वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा |
गीतांजलि शर्मा |
| वार्ड नंबर 14 बैहना |
धन देव |
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें