Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2026 01:13 PM

जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के तहत आते कुन-का-तर में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर...
मंडी (रजनीश): जिला मंडी के कोटली क्षेत्र के तहत आते कुन-का-तर में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन-का-तर (कोटली) के पास ब्यास नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें