मनाली में विंटर सीजन फिर पकडऩे लगा रफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2021 05:23 PM

manali winter season speed

क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन एक बार फिर रफ्तार पकडऩे लगा है। मनाली पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या 1,000 का आंकड़ा छूने लगी है।

मनाली: क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन एक बार फिर रफ्तार पकडऩे लगा है। मनाली पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों की संख्या 1,000 का आंकड़ा छूने लगी है। मनाली के पर्यटन कारोबारियों की मानें तो 31 जनवरी तक मनाली के अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। एक साथ 3-4 अवकाश होने के चलते सैलानियों की आमद में बढ़ौतरी हुई है। पर्यटन निगम के होटलों में भी ऑक्यूपैंसी बढ़ी है तथा पर्यटन स्थलों में भी रौनक दोगुनी हो गई है, परंतु मनाली में अव्यवस्था का आलम दिख रहा है। व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नहीं हुआ तो आने वाले 2-3 दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है।

अटल टनल पर्यटकों के लिए अभी बहाल नहीं हुई है। शनिवार को सोलंगनाला जा रहे पर्यटकों को नेहरू कुंड के समीप रोक दिया गया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया, वहीं सैलानियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। होटल कारोबारियों जितेंद्र वर्मा, संदीप सूद, लुद्दर ठाकुर व प्रीतम ने बताया कि एक साथ 3-4 अवकाश होने के चलते पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ी है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक अधिकतर होटल पैक हो गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर के बाद विंटर सीजन फिर से रफ्तार पकडऩे लगा है।

डी.एस.पी. मनाली संजीव कुमार ने कहा कि अटल टनल की ओर बर्फ बारी होती देख पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी गई है। सोलंगनाला की पहाड़ी में बर्फ बारी शुरू होती देख नेहरू कुंड में पर्यटक वाहनों को रोका गया था लेकिन दोपहर बाद सभी को सोलंगनाला भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!