Kullu News: नेपाल से रोजी-रोटी कमाने आए शख्स के साथ मनाली में हुआ हादसा, पहाड़ी से गिरे मलबे ने ले ली जान

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2026 11:18 PM

manali siyal village accident nepali laborer

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मनाली के सियाल गांव में शुक्रवार को काम के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से नेपाल मूल के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मनाली के सियाल गांव में शुक्रवार को काम के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से नेपाल मूल के एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। रोजी-रोटी कमाने आए इस मजदूर की अचानक मौत से उसके साथियों में भारी शोक और दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान नेपाल निवासी दीर्ग बहादुर थापा के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अपने परिवार का पेट पालने के लिए मनाली क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दीर्ग बहादुर मनाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सियाल गांव में अपने अन्य साथियों के साथ रोजमर्रा की तरह कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे। इससे पहले कि दीर्ग बहादुर कुछ समझ पाता या वहां से भाग पाता, वह इस मलबे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत उठाया और इलाज के लिए मनाली के मिशन अस्पताल पहुंचाया। चोटें इतनी गहरी थीं कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दीर्ग बहादुर थापा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मनाली की एक टीम तुरंत मिशन अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद अन्य मजदूरों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए।

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक हादसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!