Mandi: जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2026 12:11 PM

man dies after falling from a cliff while grazing goats in forest in mandi

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर जंगल में बकरियां चराने गए 67 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक में गिरने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुंदरनगर...

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर जंगल में बकरियां चराने गए 67 वर्षीय बुजुर्ग की ढांक में गिरने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के निहरी के सुरला नाला-काण्डी का है।  मृतक की पहचान झुवाठी राम निवासी काण्डी, तहसील निहरी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र राजू राम के अनुसार, उनके पिता झुवाठी राम 12 अगस्त को बकरियां चराने के लिए जंगल गए थे। शाम को बकरियां घर लौट आई, लेकिन उनके पिता वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव पगडंडी से नीचे ढांक में पेट के बल पड़ा मिला।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एस.पी. विनोद कुमार ने बताया पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!