Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2026 05:15 PM

Mandi News : जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में पालमपुर की एक युवती की शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। पालमपुर उपमंडल के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चौंतड़ा निवासी...
Mandi News : जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में पालमपुर की एक युवती की शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है।
पालमपुर उपमंडल के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चौंतड़ा निवासी युवक ने उससे शादी करने का वायदा किया था और इसी कथित वायदे के आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।
शिकायत के आधार पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आगामी कार्रवाई जारी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें