मनाली का मालरोड बना स्नो प्वाइंट, बर्फ के फाहों के बीच झूमे सैलानी

Edited By Vijay, Updated: 13 Dec, 2019 10:50 PM

mallroad of manali became snow point

पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड शुक्रवार को सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। मनाली में जनजीवन सामान्य होने से सैलानियों को भी राहत मिली है। सैलानी सभी पर्यटन स्थलों में बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली का मालरोड शुक्रवार को सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया। मनाली में जनजीवन सामान्य होने से सैलानियों को भी राहत मिली है। सैलानी सभी पर्यटन स्थलों में बर्फ  का आनंद उठा रहे हैं। मनाली में वीरवार सुबह से शुरू हुआ बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। सैलानी होटलों से बाहर निकलते ही बर्फ  के फाहों में झूम उठे। बर्फ बारी के बीच बारिश होने से सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन बर्फ  के फाहे उनके लिए यादगार बन गए। अधिकतर सैलानियों ने मालरोड में बर्फ के फाहों का आनंद लिया।

शुक्रवार को सैलानियों ने स्नो प्वाइंट बने माल रोड मनाली से लेकर सोलंगनाला तक बर्फ  का आनंद उठाया। सैलानी बाहंग, नेहरुकुंड, बरुआ, कुलंग, पलचान व सोलंगनाला तक बर्फ  का आनंद उठा रहे हैं। बर्फ  के बीच बारिश होने से राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी पर्यटन नगरी के पर्यटन कारोबार के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर में सैलानी बर्फ  का आनंद उठा सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!