एक दिन में 25 लोगों को सोशल मीडिया से करें जागरूक : राठौर

Edited By prashant sharma, Updated: 06 Apr, 2020 04:36 PM

make 25 people aware on social media in a day rathore

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के आपदा प्रबंधन सैल व जिला अध्यक्षों से कोरोना महामारी को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें एक दिन में 25 लोगों को सोशल मीडिया या अन्य साधनों से जागरूक करना है।

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के आपदा प्रबंधन सैल व जिला अध्यक्षों से कोरोना महामारी को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें एक दिन में 25 लोगों को सोशल मीडिया या अन्य साधनों से जागरूक करना है। उन्होंने कहा है कि यह 25 लोग आगे 25-25 लोगों की एक चेन की तरह विश्व स्वास्थ्य सगंठन के दिशा निर्देश पर इस महामारी को लेकर जागरुक करें। उन्होंने कहा है कि इस महामारी से निपटने का एक ही कारगर उपाय है वह केवल फिजिकल डिस्टेंस के साथ साथ जागरूकता ही है। 

राठौर ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आपदा प्रबंधन सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं आपदा सैल के समन्वयक राजेन्द्र राणा, केवल सिंह पठानिया, सोशल मीडिया के प्रमुख अभिषेक राणा व कांग्रेस  के जिला अध्यक्षों के साथ उनके जिलों में कोरोना से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली। जिलाध्यक्षों ने उन्हें बताया कि पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी पार्टीजन अपने अपने स्तर पर लोगों को इस महामारी के प्रति सचेत करते हुए उन्हें मास्क, सेनेटाइजर वितरित कर रहे हैं। 

जिलाध्यक्षों ने कहा कि कर्फ्यू की वजह से जहां कहां भी उन्हें गरीब, श्रमिक व अन्य कोई भी जरूरत मंद किसी सहायता का आग्रह कर रहा है, उसे पूरी मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान प्रशासन द्वारा उन्हें राहत सामग्री नहीं बांटने दी जा रही है, इससे उन्हें अपने इस राहत कार्य में मुश्किलें आ रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि अन्य राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में कोरोना पोजेटिव के मामलें काफी कम है, पर पार्टी अपने इस पर अपनी पूरी नजर रखें हुए है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया कि उन्हें राहत कार्यो के लिए सरकार से विशेष अनुमति मांगी जाए, जिससे वह अपने इस जन कल्याण कार्य को भली भांति पूरा कर सकें। 

राठौर ने प्रदेश कांग्रेस आपदा सैल, सोशल मीडिया व जिला अध्यक्षों के काम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय देश प्रदेश के लिए गम्भीर चुनौती भरा है। इस चुनौती का सामना हमें पूरी एकजुटता से करना है। उन्होंने इस कठिन दौर में उनके इस योगदान पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश व प्रदेश में इस महामारी को लेकर सोशल मीडिया के द्वारा ही पूरी जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के कारण फंसे सभी लोगों की हरसंभव मदद की जाए। उन्होंने कांग्रेस राहत कोष में दिए जा रहें उनके योगदान के प्रति भी उनका  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार के साथ इस विपदा की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस सकरात्मक विपक्ष की अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस आपदा सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल, समन्वयक राजिंद्र राणा,केवल पठानिया को निर्देश दिया कि तीनों लोग हर रोज आपस मे तालमेल के साथ संवाद स्थापित करते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा, अजय बहादुर, राजेन्द्र जार, अंजना धीमान, उमेश नेगी, ग्यालसेन ठाकुर, नीरज नैयर, अजय महाजन, रंजीत राणा, शिव कुमार, बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, जितेंद्र चौधरी के साथ संवाद किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!