Una: मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर पर चैतन्य शर्मा की अगुवाई में निकली सेवा ज्योति यात्रा

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Oct, 2026 08:55 PM

gagret chaitanya sharma jyoti yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्ष के सफर और विकसित भारत के संकल्प को लेकर भाजपा की ओर से बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

गगरेट (हनीश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्ष के सफर और विकसित भारत के संकल्प को लेकर भाजपा की ओर से बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निकली बाइक रैलियां गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल स्थित बड़ा तालाब मैदान पहुंचीं। पूर्व विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सैंकड़ों बाइकर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान चैतन्य शर्मा ने बाइकर्स रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। भाजपा के झंडों से सजे बाइक काफिले और युवाओं के उत्साह ने माहौल में जोश भर दिया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है और देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा को समर्पित किए हैं। वर्ष 2014 से देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने दूरदर्शी सोच और विकास कार्यों के माध्यम से भारत को नई दिशा दी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए चैतन्य शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता से कई गारंटियां पूरी करने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन्हें पूरा करने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों में कथित रुकावटों से परेशान है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने कार्यकर्त्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने मोदी के 25 वर्षों के सफर को राष्ट्रसेवा और समर्पण की यात्रा बताया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। देव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील कालिया ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, युवा मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!