Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Jul, 2026 04:39 PM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इस हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद...
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इस हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के भरमौर उपमंडल के ढकोग-बणी मार्ग का है। पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान कांगड़ा जिले के धर्मशाला की रहने वाली 14 वर्षीय दीक्षिता के रूप में हुई है। कार में कुल पांच लोग सवार थे और वह धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र से बन्नी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को श्रद्धालु बणी माता के दर्शन के बाद धर्मशाला लौट रहे थे, तभी ढकोग-बणी मार्ग पर उनकी कार पर पहाड़ी से अचानक एक भारी-भरकम चट्टान आ गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन के भीतर बैठी एक 14 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें