पबजी खेलते हुए प्यार, वाराणसी पहुंची महिला और फिर...

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Feb, 2021 01:35 PM

love playing pabji woman reached varanasi and then

प्यार कब, कैसे, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर मिलने और प्यार की कहानियां तो हमने कई सुनी है, पर यहां एक महिला को पबजी खेलते हुए प्यार हो गया।

कांगड़ा : प्यार कब, कैसे, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर मिलने और प्यार की कहानियां तो हमने कई सुनी है, पर यहां एक महिला को पबजी खेलते हुए प्यार हो गया। जिस महिला को प्यार हुआ वह शादीशुदा थी, इसके बाद भी वह अपने प्यार कीि तलाश में घर-परिवार को छोड़कर वाराणसी पहंुच गई। हालांकि बाद में वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और कामयाब भी हुई। 

लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!