मंडी : दुदर में देसी शराब की भट्ठी बरामद, आरोपी खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2023 11:25 PM

liquor vend seized case registered against accused

मंडी शहर के साथ लगते दुदर में अवैध रूप से लगाई शराब की भट्ठी मिली है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भट्ठी दुदर गांव के निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नागू राम द्वारा चलाई जा रही थी।

मंडी (रजनीश): मंडी शहर के साथ लगते दुदर में अवैध रूप से लगाई शराब की भट्ठी मिली है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भट्ठी दुदर गांव के निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नागू राम द्वारा चलाई जा रही थी। महेंद्र सिंह का घर दुदर में ही है लेकिन इसके मुख्य घर को बैंक द्वारा सील किया गया है। आरोपी ने अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर लैंटर व टीनपोश शैड बनाकर उसमें यह भट्ठी स्थापित की थी और यहीं रहता है। पुलिस ने मौके से एक भट्ठी, 3 पतीले, बाल्टियां, डिस्टीलेशन के लिए प्रयोग की जाने वाली प्लेट तथा पाइप व 5 लीटर तैयार शराब कैनी में बरामद की है। एसपी मंडी सौम्या साम्बशिबन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा जांच जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!