Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2026 12:34 PM

Chamba : पुलिस थाना चम्बा के तहत लाहड़ी में एक युवती ने अपने 3 पड़ोसियों के खिलाफ घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी गई शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Chamba News : पुलिस थाना चम्बा के तहत लाहड़ी में एक युवती ने अपने 3 पड़ोसियों के खिलाफ घर में घुसकर डंडे से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी गई शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता आंचल ने बताया कि जब वह अपनी मां के साथ घर पर थी तो लाहड़ी का ही सुरेंद्र कुमार हाथ में डंडा लेकर उनके घर आया और उनके बंधे हुए पालतू कुत्ते को पीटने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब इसके बारे में पूछा तो उसने कहा कि उनके पालतु कुत्ते ने उसका जूता उठा लिया था। जब आंचल और उनकी मां ने उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने उनको ही डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान सुरेंद्र के साथ 2 अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी के खिलाफ धारा 333, 115(2), 3(5) एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें