Chamba: भरमौर में तेंदुए का आतंक, 14 भेंड़ों को मौत के घाट उतारा, 15 भेड़-बकरियां लापता

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2026 07:01 PM

leopard terror in bharmour 14 sheep killed

चम्बा जिले के भरमौर की संचूई पंचायत में तेंदुए ने 2 गडरियों की 14 भेड़ों को मार डाला है। वहीं डेरे से करीब 15 भेड़- बकरियां लापता हैं। सतपाल ठाकुर और बुद्धि सिंह निवासी गांव सचूई ने अपनी भेड़ बकरियों के साथ भरमाणी माता मंदिर के समीप डेरा लगाया था।

भरमौर (उत्तम): चम्बा जिले के भरमौर की संचूई पंचायत में तेंदुए ने 2 गडरियों की 14 भेड़ों को मार डाला है। वहीं डेरे से करीब 15 भेड़- बकरियां लापता हैं। सतपाल ठाकुर और बुद्धि सिंह निवासी गांव सचूई ने अपनी भेड़ बकरियों के साथ भरमाणी माता मंदिर के समीप डेरा लगाया था। सोमवार देर रात लगभग तीन बजे तेंदुए ने उनकी भेड़ बकरियों पर हमला कर दिया ,जिसमें 14 भेड़ें मौके पर मृत पाईं गई और 15 लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी प्रशासन, वन विभाग एवं पशु पालन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पशु पालन विभाग एवं वन विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। भेड़ पालकों अमर सिंह, जिगरी राम, अंग्रेज सिंह, करनैल सिंह तथा चतरो राम ने प्रशासन एवं वन विभाग से प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह उनके खून-पसीने की कमाई है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा एकाएक किए जाने वाले अचानक हमलों से उनको बहुत नुक्सान पहुंचता है, जिसकी भरपाई करना उनके लिए अत्यंत मुश्किल हो जाता है, ऐसे में प्रशासन व सरकार भेड़ पालकों की उदारता से आर्थिक मदद करे। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 5 दिनों से जंगली जानवरों द्वारा भेड़ बकरियों पर हमले की यह तीसरी घटना है, इससे पहले पूलन पंचायत में हुई 2 अलग अलग घटनाओं में लगभग 30 भेड़-बकरियां जंगली जानवर का शिकार बनी, जबकि लगभग 20 गायब हो चुकी हैं। भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित राहत देने की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!