सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला

Edited By Vijay, Updated: 17 May, 2022 05:47 PM

leopard attacked on woman

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब पंचायत में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। बता दें कि गत दिनों तेंदुए ने जहां 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था वहीं अब एक महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब पंचायत में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। बता दें कि गत दिनों तेंदुए ने जहां 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था वहीं अब एक महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। सत्या देवी हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छूटी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

सत्या देवी के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, वन विभाग श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!