Kangra: नानी के घर से 22 लाख के गहने उड़ाने वाली दोहती न्यायिक हिरासत में

Edited By Kuldeep, Updated: 12 May, 2026 09:17 PM

lambagaon house theft accused arrested

पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनी ही नानी और मामी के घर से करीब 22 लाख रुपए के गहने चोरी करने के आरोप में 29 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लंबागांव: पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनी ही नानी और मामी के घर से करीब 22 लाख रुपए के गहने चोरी करने के आरोप में 29 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस ने महिला की निशानदेही पर हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पिछले तीन माह में दो बार अपनी नानी के घर सोल बनेहड़ आई थी। आरोप है कि पहली बार उसने नानी के गहने और दूसरी बार मामी के जेवर चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि घर के किसी सदस्य को लंबे समय तक इसकी भनक तक नहीं लगी।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब 2 मई को सास-बहू किसी समारोह में जाने के लिए तैयार होने लगीं। इस दौरान दोनों के गहने गायब मिले। करीब 22 लाख रुपए के जेवर चोरी होने का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी अन्य परिजनों को दी गई तो शक की सूई परिवार की दोहती पर जाकर टिक गई। पारिवारिक स्तर पर सलाह-मशविरा करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला को दूसरे प्रदेश से हिरासत में लिया और सोमवार को लंबागांव थाना लाया गया।

पूछताछ में कबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ में महिला ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी महिला से मिली जानकारी के आधार पर हरियाणा से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला को मंगलवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!