Kangra: सरकारी योजना का नहीं मिला लाभ, कच्चे मकान में रहने को मजबूर

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2026 06:57 PM

kangra mud house

कांगड़ा के साथ लगती पंचायत नंदरूल में 64 परिवारों के आवास योजना के तहत पक्के मकान बने हैं, वहीं करीब 94 ऐसे आवेदन हैं जोकि अभी विचाराधीन हैं।

कांगड़ा (अविनाश): कांगड़ा के साथ लगती पंचायत नंदरूल में 64 परिवारों के आवास योजना के तहत पक्के मकान बने हैं, वहीं करीब 94 ऐसे आवेदन हैं जोकि अभी विचाराधीन हैं। वहीं नंदरूल पंचायत का ऐसा बाशिंदा जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य किसी भी सरकारी योजना की जानकारी ही नहीं है और न ही किसी ने उसे सरकारी योजना बारे जागरूक किया। आज दिन तक रोशन लाल कच्चे मकान में रह रहा है, जोकि काफी जर्जर हो चुका है। जानकारी के अनुसार रोशन लाल की उम्र लगभग 60 वर्ष है। स्वभाव में सीधा-सादा होने के कारण उन्हें इस बारे पता ही नहीं है। कच्चे व जर्जर हो चुके मकान में अकेला ही बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहा है।

नंदरूल के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि पंचायत इलैक्शन के दौरान वह जब गांव का दौरा कर रहे थे तब उन्हें इस स्थानीय निवासी के बारे में पता चला। पंचायत के पहले कोरम में लाभार्थी व्यक्ति का आवेदन किया जाएगा। वहीं सरकार, वैल्फेयर विभाग व प्रशासन के माध्यम से भी इन्हें सहायता दिलवाई जाएगी। विकास खंड अधिकारी पारुल कटियार ने बताया कि 2020 में हुए सर्वे के दौरान इनका नाम होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो इसकी जानकारी जुटाई जाएगी और पंचायत स्तर पर इन्हें सरकारी योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!