Mandi News: धर्मपुर के लक्षय ठाकुर सेना में बने लैफ्टिनैंट, गलवान घाटी में मिली पहली पाेस्टिंग; परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2026 06:05 PM

lakshay thakur from dharampur became lieutenant in army

मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गरली गांव के लिए यह पल ऐतिहासिक और गर्व से भरा है। गांव के होनहार लाल लक्षय ठाकुर ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से अपना कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है....

धर्मपुर (शर्मा): मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गरली गांव के लिए यह पल ऐतिहासिक और गर्व से भरा है। गांव के होनहार लाल लक्षय ठाकुर ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से अपना कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और 13 जून को भारतीय सेना में अधिकारी (लैफ्टिनैंट) के रूप में अपने गौरवपूर्ण सफर का आगाज किया है। युवा लक्षय की इस उपलब्धि ने पूरे धर्मपुर क्षेत्र का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

लक्षय ठाकुर की सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उनके परिवार में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की यह परंपरा तीसरी पीढ़ी तक पहुंच गई है। लक्षय के दादा स्वर्गीय इन्द्र सिंह ठाकुर ने भी भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। वहीं, उनके पिता सूबेदार मेजर कृष्ण देव ठाकुर (2 डोगरा) वर्तमान में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि इस परिवार की लगातार तीन पीढ़ियों ने सेना (विशेषकर 2 डोगरा रैजीमेंट) का हिस्सा बनकर देश सेवा की है।

PunjabKesari

लक्षय ठाकुर ने अपनी मेहनत के दम पर 2 डोगरा रैजीमैंट से आर्मी कैडेट कॉलेज कमीशन प्राप्त किया था। जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी  से पास आऊट होने के बाद युवा अफसर लक्षय को 14 राजपूत रैजीमैंट में कमीशन मिला है। उनकी पहली नियुक्ति देश के सबसे संवेदनशील और सामरिक दृष्टि से अहम लेह-गलवान घाटी क्षेत्र में हुई है, जहां वह दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए मोर्चा संभालेंगे।

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान वह क्षण बेहद भावुक और गौरवशाली था, जब माता रीता देवी और सूबेदार मेजर पिता कृष्ण देव ठाकुर ने अपने बेटे के कंधों पर सितारे (स्टार) सजाए। एक फौजी पिता द्वारा बेटे को सेना में अफसर बनते देखना पूरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा था। बता दें कि लक्षय की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा चंडीगढ़ से हुई है और उनकी छोटी बहन भी वर्तमान में चंडीगढ़ में ही पढ़ाई कर रही हैं।

युवा अफसर लक्षय ठाकुर की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे धर्मपुर में जश्न का माहौल है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं धर्मपुर के युवा भाजपा नेता रजत ठाकुर सहित परिवार के सदस्यों संगारा सिंह, रोशन लाल, ब्यासा देवी और कमला रानी के साथ-साथ समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लक्षय का यह सफर न केवल उनके परिवार की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, बल्कि पूरे हिमाचल के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि देशभक्ति, कड़ी मेहनत और अनुशासन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!