शरद महोत्सव की तैयारियों में जुटे मजदूर के साथ हादसा, गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 08:14 PM

labourer injured

पांवटा साहिब में शरद महोत्सव की तैयारियां में जुटे एक मजदूर के गिर कर घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शरद महोत्सव के लिए लोहे का पंडाल लगाया जा रहा है।

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब में शरद महोत्सव की तैयारियां में जुटे एक मजदूर के गिर कर घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शरद महोत्सव के लिए लोहे का पंडाल लगाया जा रहा है। बुधवार को शाम 5 बजे के करीब पंडाल में काम करते समय एक मजदूर बॉबी (30) निवासी फरीदाबाद हरियाणा अचानक लगभग 30-40 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।
PunjabKesari, Doctor Kamal Pasha Image

मजदूर के सिर पर आई है गंभीर चोट

उक्त मजदूर के गिरते ही उसके अन्य साथियों ने उसे तुरंत निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया के एक युवक काम करते समय ऊंचाई से गिर गया  था, जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे हायर सैटर रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!