पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 किलो चरस सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Oct, 2020 09:59 PM

kumarsain police charas person arrested

पुलिस स्टेशन कुमारसैन के तहत नारकंडा के निकट बारूबाग में पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग के दौरान एक कार से 2 किलोग्राम चरस बरामद की।

कुमारसैन (सोनी): पुलिस स्टेशन कुमारसैन के तहत नारकंडा के निकट बारूबाग में पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग के दौरान एक कार से 2 किलोग्राम चरस बरामद की। शिमला से आई अम्बी लाल प्रभारी विशेष अन्वेषण इकाई के नेतृत्व में स्पैशल टीम ने यातायात चकिंग के दौरान एक बोलैरो (नं. एच.पी. 35-5777) जोकि रामपुर से शिमला की तरफ  जा रही थी, को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार धूप सिंह (31) निवासी गांव मुहान डा. कोठी तह. आनी जिला कुल्लू के पास से 2 किलो चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला से आई स्पैशल टीम द्वारा नारकंडा के निकट बारूबाग में 2.058 किलो चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!