मानसिक तनाव के चलते फंदे से झूली महिला

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2020 05:00 PM

kullu woman noose death

जिया गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

कुल्लू (शम्भू): जिया गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जिया में एक निजी स्कूल के समीप परिवार के साथ रह रही महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और महिला के परिजनों के भी बयान भी दर्ज किए। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि महिला मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मृतक की पहचान मीना शर्मा निवासी जिया के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना के पीछे रहे अन्य कारणों का भी पता लगा रही है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है तथा घटना की आगामी छानबीन चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!