8 ग्राम हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2022 09:33 PM

kullu heroin youth arrested

पुलिस ने एक तस्कर को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने एक तस्कर को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक टीम गश्त पर थी कि फोरलेन पर भुंतर के समीप रेन शैल्टर में एक युवक पुलिस को दिखा। पुलिस को देखकर उसने जेब से एक पॉलीथीन निकाला और फैंक दिया। चैक करने पर पॉलीथीन में हैरोइन पाई गई और इसका वजन 8 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान सोहन लाल पुत्र दीवान निवासी चौकी सलोहा मंडी के रूप में हुई है। एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!