कुल्लू पुलिस की कार्रवाई: स्कूटी सवार से बरामद हुई 524 ग्राम चरस

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Jan, 2026 10:07 AM

kullu 524 grams of charas recovered from a scooter rider

एस.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा के नेतृत्त्व में राऊगी नाला लेफ्ट बैंक में नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी काईस की तरफ से अरछडीं की ओर आई। जिसे रोक कर चैक करने पर स्कूटी की डिक्की से 524 ग्राम चरस बरामद हुई।

कुल्लू (संजीव जैन)। एस.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा के नेतृत्त्व में राऊगी नाला लेफ्ट बैंक में नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी काईस की तरफ से अरछडीं की ओर आई। जिसे रोक कर चैक करने पर स्कूटी की डिक्की से 524 ग्राम चरस बरामद हुई।

स्कूटी चालक का नाम ओम प्रकाश पुत्र बुद्ध राम निवासी गाँव मलोगी तहसील व जिला कुल्लू है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कुल्लू में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

एस.टी.एफ.टीम में टीम इन्चार्ज हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, एचएचसी नितेश कुमार शामिल थे। एस.टी.एफ. डी.एस.पी हेमराज वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!