Kullu JE Mu/rder Case : आरोपियों का 5 दिन बढ़ा पुलिस रिमांड, 7 अगस्त को दोबारा कोर्ट में किया जाएगा पेश

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Aug, 2026 03:38 PM

kullu je murder case police remand of the accused extended by 5 days

Kullu JE Mu/rder Case : जल शाक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया मर्डर केस में हत्यारोपी डॉक्टर दंपति, महिला डॉक्टर के देवर और ससुर का पुलिस बढ़ गया है। पुलिस अब इन्हें 7 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। सोमवार को चारों आरोपियों की...

Kullu JE Mu/rder Case : जल शाक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया मर्डर केस में हत्यारोपी डॉक्टर दंपति, महिला डॉक्टर के देवर और ससुर का पुलिस बढ़ गया है। पुलिस अब इन्हें 7 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। सोमवार को चारों आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ और बरामदगी शेष रहने का तर्क देते हुए आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया, जिस पर आरोपियों की रिमांड अवधि 5 दिन और बढ़ा दी गई। पुलिस ने बीते रोज आरोपियों के ब्लड सैंपल भी लिए हैं। इन सैंपलों का मृतक के कपड़ों पर लगे खून के साथ लैब में मिलान किया जाएगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अभी तक कनिष्ठ अभियंता को हाथों से पीटने की बात कह रहे हैं,  कनिष्ठ अभियंता के शरीर पर जिस प्रकार से गहरे घाव बने थे, वे हाथ से मारने से नहीं बन सकते। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने में लाठी, रॉड या अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। इस बिंदु पर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हत्यारोपियों द्वारा अभी तक पूरा सच नहीं उगलने के कारण पुलिस ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया। अभी मौका-ए-वारदात के आसपास के दायरे में भी सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जाएंगी। 

वहीं, वारदात के दौरान महिला डॉक्टर ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया था और पुलिस को सूचना देनी चाही थी, लेकिन उस समय उसके पति व ससुर ने उसकी वात नहीं मानी। वारदात के बाद करीब एक सप्ताह तक महिला डॉक्टर की चुपी के कारण उस पर कानून का शिकंजा कस गया। अब आगामी पूछताछ में पुलिस को उम्मीद है कि कुछ और साक्ष्य हाथ लगेंगे। दूसरी ओर डॉक्टर दंपति को पहले ही निलंबित किया गया है। एस.पी. मदन लाल ने आरोपियों का रिमांड 5 दिन बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!