Kullu: लेंटर से गिरने के कारण 19 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Nov, 2024 12:31 PM

kullu 19 year old youth died after falling from a lintel

औट पुलिस थाना के अधीन तनारू इलाके में एक युवक लैंटर से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): औट पुलिस थाना के अधीन तनारू इलाके में एक युवक लैंटर से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार तनारू गांव में युवक लैंटर पर काम कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया।

घटना के बाद युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान हिमांशु उर्फ हर्ष (19) हेम चंद निवासर्सी तनारू डाकघर नगवाईं जिला मंडी के रूप में हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नागराज पवार ने कहा कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई की है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!