Edited By Kuldeep, Updated: 26 May, 2026 08:04 PM

कसौली और आसपास के इलाकों में भीषण आग लगी है। ओल्ड कसौली–परमाणु रोड, जांगेशू, मनौण, सनावर, गांगुडी, सहित चारों ओर चीड़ के घने जंगलों में आग धधक रही है। धुएं के बादलों ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया है।
कसौली (सोलन) (जितेंद्र): कसौली और आसपास के इलाकों में भीषण आग लगी है। ओल्ड कसौली–परमाणु रोड, जांगेशू, मनौण, सनावर, गांगुडी, सहित चारों ओर चीड़ के घने जंगलों में आग धधक रही है। धुएं के बादलों ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। वन विभाग, स्थानीय प्रशासन, सेना और वायुसेना मिलकर आग पर काबू पाने में जुटी है। वायुसेना के हैलीकॉप्टर 'बांबी बकेट ऑप्रेशन' के तहत ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस आग से कसौली के जंगलों में बसने वाले वन्यजीवों को भारी नुक्सान पहुंच रहा है। इन जंगलों में तेंदुए, हिरण, जंगली सूअर, बंदर, लंगूर, मोर, जंगली मुर्गे तथा पक्षियों की अनेक दुर्लभ प्रजातियां निवास करती हैं। अप्रैल से 15 जून तक रहता है। जब सूखी चीड़ की पत्तियां और गर्म हवाएं आग को और भीषण बना देती हैं।