Shimla: करसोग मगरू रेंज में अवैध कटान, देवदार के 60 स्लीपर बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 09:56 PM

karsog deodar illegal felling

जिला मंडी के वन मंडल करसोग के जंगल वन तस्करों के निशाने पर हैं। मगरू रेंज में वन तस्करों ने देवदार के पेड़ों को निशाना बनाते हुए अवैध कटान किया है।

करसोग (गौतम): जिला मंडी के वन मंडल करसोग के जंगल वन तस्करों के निशाने पर हैं। मगरू रेंज में वन तस्करों ने देवदार के पेड़ों को निशाना बनाते हुए अवैध कटान किया है। इस अवैध कटान के चलते देवदार के 60 स्लीपर वन विभाग की टीम ने बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमराज ने बताया कि विभाग ने सभी देवदार के स्लीपर कब्जे में ले लिए हैं तथा नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है। कटांडा बीट के गरजूब जंगल में देवदार के पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। जंगल का निरीक्षण कर रहे वन रक्षक को गरजूब जंगल के साथ लगती सड़क किनारे देवदार के स्लीपर दिखाई दिए, जिसके चलते उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अवैध कटान का शिकार हुए देवदार के पेड़ों को तलाश किया गया। जंगल में विभागीय टीम को देवदार के 2 पेड़ कटे हुए मिले। वन विभाग ने पुलिस थाना करसोग में अवैध कटान का मामला दर्ज करवा दिया है। मौके से बरामद देवदार के स्लीपरों की क़ीमत तकरीबन साढ़े 4 लाख रुपए बताई जा रही है। वन मंडलाधिकारी करसोग कृष्ण बाग नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवैध कटान में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!