Edited By Kuldeep, Updated: 13 Aug, 2026 06:38 PM

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
कांगड़ा (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद उसके गले में छाले पड़ गए और 9 अगस्त को वह उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा के ईएनटी विभाग पहुंचा। तबीयत बिगड़ने पर 10 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।