Edited By Kuldeep, Updated: 09 Aug, 2026 06:29 PM

कांगड़ा बस स्टैंड के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इच्छी निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना मोटरसाइकिल...
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा बस स्टैंड के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इच्छी निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना मोटरसाइकिल कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर खड़ा किया था। देर शाम वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिला। आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी आदर्श बरियल के अनुसार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर दिलवाग सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी गल खुर्द, डाकघर एवं तहसील व जिला फिरोजपुर, पंजाब को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले कहीं और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं तथा उसके साथ अन्य कौन लोग जुड़े हुए हैं। थाना प्रभारी ने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को लावारिस न छोड़ें।