Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 01:23 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जेल की कोठरी में बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद प्रशासन ने...
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जेल की कोठरी में बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कैदी की पहचान विवेक (निवासी खनियारा, धर्मशाला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को कैदी को बेहोशी की हालत में धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण जेल सेल में करंट लगना बताया जा रहा है। सेल से कैदी की चीखें सुनाई दी गई थी। आवाज सुनकर जेल स्टाफ मौके पर पहुंचा, जहां कैदी विवेक लोहे की रॉड से चिपका हुआ पाया गया।
जांच में जुटी पुलिस
जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक कैदी की मौत हुई है और प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें