Kangra: प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Oct, 2024 10:44 AM

kangra migrant laborer dies after falling

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत बड़ोह चौकी में एक प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लाल देव (25) निवासी बिहार के रुप में हुई है।

हिमाचल डेस्क (कालड़ा) : नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत बड़ोह चौकी में एक प्रवासी मजदूर की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लाल देव (25) निवासी बिहार के रुप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल देव जो यहां रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था, लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने घर में गिर गया।

इसके बाद उसे उपचार के लिए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!