कांगड़ा: चक्की खड्ड में मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

Edited By Ekta, Updated: 09 Sep, 2019 10:20 AM

kangra dead body of a youth found in chakki khad

कांगड़ा जिला के नूरपुर के छन्नी बेली के साथ लगती चक्की खड्ड में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने...

डमटाल (कालिया): कांगड़ा जिला के नूरपुर के छन्नी बेली के साथ लगती चक्की खड्ड में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डमटाल थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि डमटाल के अंतर्गत पड़ती चक्की खड्ड में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है, जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पा जाकर देखा तो उक्त युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!