ज्वालामुखी में सनसनी! शिव मंदिर में खून से सना मिला लुधियाना के श्रद्धालु का शव, गले और शरीर पर कट के निशान

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2026 05:12 PM

jawalamukhi shiv mandir ludhiana youth suspicious death

ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां लुधियाना से आए एक 25 वर्षीय श्रद्धालु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रविवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां लुधियाना से आए एक 25 वर्षीय श्रद्धालु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर कट के गहरे निशान पाए गए हैं, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से एक कटर भी बरामद किया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय दुकानदारों ने दी पुलिस को सूचना
मृतक की पहचान गुरबक्श सिंह (25) पुत्र अमेर जीत सिंह निवासी बोपा राय कलां, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने रविवार सुबह मंदिर के परिसर में युवक का शव खून से लथपथ पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंदिर के अंदर काफी मात्रा में खून भी पाया गया, जिससे मामले और भी गंभीर हो गया।

सीसीटीवी में रात को अकेला घूमता दिखा युवक
मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य और जरूरी नमूने एकत्र किए। एएसपी आरपी जसवाल और थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मंदिर मार्ग और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांच के दायरे में लिया है। प्रारंभिक तौर पर कुछ फुटेज में युवक रात के समय मंदिर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

नर बलि की अफवाहों का पुलिस ने किया खंडन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल्स पर काम कर रही है। घटनास्थल से मिला कटर भी पुलिस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नर बलि जैसी अफवाहें भी उड़ने लगीं, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!