विदेश जाने से पहले लापता हुआ 22 वर्षीय युवक, 3 दिन बाद ब्यास नदी में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 May, 2026 05:32 PM

kangra body of youth who went missing before going abroad found in beas river

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील इंदौरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लापता युवक का शव गुरुवार को ब्यास नदी में मिला। बताया जा रहा है कि युवक बीते सोमवार से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे...

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील इंदौरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लापता युवक का शव गुरुवार को ब्यास नदी में मिला। बताया जा रहा है कि युवक बीते सोमवार से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था गायब

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तहसील इंदौरा की मलकाना पंचायत के ढसौली गांव निवासी पंकज (22 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज (उर्फ पंकू) सोमवार देर रात करीब 2 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए बाइक लेकर निकला था। वह घर के समीप स्थित अपनी पशुशाला की ओर गया था। अगली सुबह जब उसके चाचा पशुशाला पहुंचे, तो वहां पंकज की बाइक गिरी हुई मिली और पास ही उसकी चप्पलें भी पड़ी थीं, लेकिन पंकज का कहीं कोई सुराग नहीं था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, गुरुवार को युवक का शव ब्यास नदी में बरामद हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, पंकज का साइप्रस का वीजा एक दिन पहले ही आया था और उसकी विदेश यात्रा की टिकट भी कन्फर्म हो चुकी थी। घर में उसकी रवानगी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में उसका अचानक लापता होना और बाद में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!