हिमाचल के ज्वाली में सनसनी, एक और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में बेसुध मिला था सुनील

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jul, 2026 02:37 PM

another young man dies under suspicious circumstances in jawali himachal

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत पनालथ के गांव देहरी का है। मृतक की पहचान गांव देहरी निवासी सुनील कुमार उर्फ नोखा पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुनील कुमार उर्फ नोखा अपने घर के पास स्थित जंगल में अचानक चिल्ला रहा था। उसकी आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो वह अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे मुख्य सड़क तक लेकर आए। सुनील के बेसुध मिलने के कुछ ही देर बाद, जरोट निवासी लापता युवक साहिल कुमार का सड़ा-गला शव भी पास के ही एक खंडहर से बरामद हुआ था। साहिल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि सुनील कुमार और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। इसी आक्रोश के बीच जब सुनील को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा, तो मृतक साहिल के परिजन बीच रास्ते में अड़ गए, जिससे मौके पर भारी तनाव पैदा हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक ज्वाली वीरी सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद सुनील कुमार को कार के जरिए सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, लेकिन जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!