Kangra: शराब के आदी व्यक्ति की ऐसे हुई मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2024 10:51 AM

kangra alcohol person death

आलमपुर पुलिस चौकी के तहत एक व्यक्ति कई दिनों से शराब पी रहा था। 2 तारीख को रात्रि उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे  जिस पर उसकी पत्नी ने उसे इंकार कर दिया।

कांगड़ा (कालड़ा): आलमपुर पुलिस चौकी के तहत एक व्यक्ति कई दिनों से शराब पी रहा था। 2 तारीख को रात्रि उसने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे  जिस पर उसकी पत्नी ने उसे इंकार कर दिया। गुस्से में उसने पत्नी को मायके जाने के लिए कह दिया जिस पर उसकी पत्नी रात के समय अपने मायके चली गई। सुबह वह नजदीक के खेतों में अचेत अवस्था में मिला। उसे उठाकर पहले सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हमीरपुर रैफर कर दिया गया। 3 तारीख को उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!