Kangra: गुम्मर में तेंदुए का आतंक, घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर किया हमला

Edited By Kuldeep, Updated: 13 May, 2026 11:37 PM

jwalamukhi leopards terror

ग्राम पंचायत गुम्मर के कालीधार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

ज्वालामुखी (नितेश): ग्राम पंचायत गुम्मर के कालीधार क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात तेंदुए ने एक घर के बाहर बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने अशोक कुमार के घर के बाहर बंधे कुत्ते को निशाना बनाया। कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

घायल कुत्ते का बुधवार सुबह पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया गया। पूर्व प्रधान शिमला देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी तेंदुआ गद्दी समुदाय की भेड़-बकरियों पर हमला कर चुका है। अब तेंदुए के रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में पानी की कमी के चलते जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!