Kangra: मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया 1 किलो चांदी का मुकुट

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2026 09:36 PM

jwalamukhi devotee silver crown offering

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया।

ज्वालामुखी: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वाला के चरणों में करीब एक किलो वजनी चांदी का मुकुट भेंट किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मुकुट को माता के स्वरूप पर सुशोभित किया गया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं ने पूर्व में माता से मनौती मांगी थी। इच्छा पूर्ण होने पर वे परिवार सहित ज्वालामुखी पहुंचे और श्रद्धाभाव से चांदी का मुकुट अर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई तथा श्रद्धालुओं को माता की पावन चुनरी भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं की इस आस्था और समर्पण ने मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!