Edited By Kuldeep, Updated: 23 Apr, 2026 08:20 PM

22 अप्रैल शाम 8.00 बजे के लगभग ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पंजाब से आए एक ही इलाके के आपस में रिश्तेदार दो गुटों में किसी बात को लेकर आपस में भिड़ंत हो गई।
ज्वालामुखी: 22 अप्रैल शाम 8.00 बजे के लगभग ज्वालामुखी बस अड्डे के पास पंजाब से आए एक ही इलाके के आपस में रिश्तेदार दो गुटों में किसी बात को लेकर आपस में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। पुरुषों के साथ युवक और महिलाएं भी इस लड़ाई में कूद गईं, जिससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। लोग यहां-वहां भागने लगे स्थानीय दुकानदारों ने बीच बचाव करके उन्हें बहुत समझाने का काम किया।
परंतु बार-बार एक-दूसरे को गाली-गलौच करने और उकसाने के बाद मामला एकदम गंभीर हो गया। इस तरह का तनाव पैदा हो गया कि लोग पुलिस को सूचना देने के लिए मजबूर हो गए। कुछ समय बाद वहां पर पुलिस पहुंची, परंतु तब तक श्रद्धालु वहां से निकल चुके थे। ज्वालामुखी बस स्टैंड के दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यहां पर देर शाम पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए।