रामपुर में 2 शिकारियों को अवैध रूप से मोनाल पक्षियों का शिकार करते पकड़ा

Edited By Kuldeep, Updated: 17 May, 2024 11:14 PM

jhaakadi bird hunting

प्रदेश वन विभाग ने तकलेच क्षेत्र के अंतर्गत बाहली रैंज में वन कर्मियों ने गश्त के दौरान 2 शिकारियों को अवैध रूप से मोनाल पक्षियों के शिकार करने के आरोप में पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों के पास से बंदूक व 2 मोनाल के मृत शरीर को भी...

झाकड़ी: प्रदेश वन विभाग ने तकलेच क्षेत्र के अंतर्गत बाहली रैंज में वन कर्मियों ने गश्त के दौरान 2 शिकारियों को अवैध रूप से मोनाल पक्षियों के शिकार करने के आरोप में पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों के पास से बंदूक व 2 मोनाल के मृत शरीर को भी बरामद किया है। इसके अलावा आचार संहिता की उल्लंघना करने के आरोप में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम बाहली रैंज में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 शिकारियों को बंदूक के साथ देखा। उनके टैंट के पास 2 मोनाल पक्षियों के मृत शरीर को भी देखे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उनका सामान बरामद किया। इस दौरान बंदूक व मोनाल के मृत शरीर को भी अपने कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम ने इस बारे में पुलिस चौकी तकलेच में दोनों शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन शिकारियों की पहचान गड्डू राम, पुत्र धीरू राम, लेखराज पुत्र सेवा राम, गांव नागाधारी डाकघर खिंचा, रामपुर बुशहर का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक शिकार करने के लिए बाहली क्षेत्र के अंतर्गत सेरी-मझाली क्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों व पक्षियों का शिकार करने के लिए गए थे। इस दौरान वन विभाग के रेंज अधिकारी मोहर सिंह की अध्यक्षता में वन विभाग की टीम क्षेत्र की गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान इन पक्षियों के मृत शरीर व शिकारियों को पकड़ा। वन विभाग की टीम में वन रक्षक विपिन, जय प्रकाश, एमपीडब्ल्यू विपिन भी मौजूद थे। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मोनाल पक्षियों के शिकार करने के आरोप व आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते हथियारों को संबंधित थाने में जमा करवाना होता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस ने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि दोनों शिकारियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!