Kangra: झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शरद नवरात्रों का आगाज

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2026 03:51 PM

jawalamukhi temple

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन माह के शरद कालीन नवरात्रों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने परंपरागत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा कर नवरात्र मेलों का आगाज किया।

ज्वालामुखी (कौशिक): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन माह के शरद कालीन नवरात्रों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने परंपरागत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा कर नवरात्र मेलों का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे देशवासियों को आश्विन नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। नवरात्र के पहले दिन विधायक संजय रत्न ने मंदिर में मां ज्वालामुखी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने कन्या पूजन किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

नवरात्रों के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विधायक ने प्रशासन को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस का व्यवहार यात्रियों और स्थानीय लोगों के प्रति बेहद मधुर होना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले किसी भी श्रद्धालु की आस्था को ठेस न पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि मां ज्वालामुखी के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं को परिसर के अन्य सभी मंदिरों में जाने की पूरी सुविधा दी जाए। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि परिसर के भीतर किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

इस पावन अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी रितु रत्न, एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी संजय शर्मा, थाना प्रभारी संदीप पटियाल, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार अजय मांड्याल, मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष दिव्यांशु भूषण और न्यास के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, सभी पार्षद, पुजारी वर्ग, अधिकारी-कर्मचारी और शहर के कई गण्यमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!