आज से 23 तक रहे सावधान: भारी बर्फबारी के साथ होगी बारिश-येलो अलर्ट जारी

Edited By kirti, Updated: 18 Feb, 2020 03:14 PM

it will rain with heavy snowfall

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। इन दो दिनों में अधिक ऊंचाई...

शिमला(तिलक राज): राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। इन दो दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि व भारी बारिश होने के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक सप्ताह से ठंड से लोगों को काफी राहत मिली थी।

इन दिनों तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से ठंड बढ़ सकती है। आज सुबह से आसमान साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शाम तक आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कि प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा और 20 ओर 21 फरवरी को निचले इलाकों में गर्जना के साथ बारिश के साथ तेज हवाओं को दौर चल सकता है। दो दिन तक 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन आगामी दिनों में खराब होने से तापमान में भी कमी आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!