चंडीगढ़ में किराए के कमरे में मृत मिला हिमाचल का 23 वर्षीय युवक, नशे का था आदी; परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Sep, 2026 03:36 PM

23 year old man from himachal found dead in rented room in chandigarh

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के कुहुंट गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ में कार्यरत 23 वर्षीय युवक अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। वहीं, इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और...

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील के कुहुंट गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ में कार्यरत 23 वर्षीय युवक अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। वहीं, इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, कुहुंट गांव निवासी चतर सिंह का पुत्र ऋतिक चौहान चंडीगढ़ में होटल लाइन में काम करता था और वहीं एक किराए के कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि ऋतिक नशे की लत से ग्रस्त था। इसी बीच वह अपने कमरे में मृत पाया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। शव का चंडीगढ़ में ही पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल, मौत के कारणों के पता नहीं चल पाया है। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!