Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2026 06:26 PM

बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट है। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार की तिथियों में...
मंडी (ब्यूरो): बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट है। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार की तिथियों में आंशिक बदलाव किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में इन रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब प्रशासनिक कारणों से इस तारीख में बदलाव कर दिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार जो साक्षात्कार पहले 9 जुलाई को होने थे, वे अब 18 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर के कार्यालय में लिए जाएंगे। विभाग ने सभी संबंधित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस नई तिथि और समय को ध्यान में रखते हुए ही अपने दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें