Una News: गौशाला में मवेशियों का चारा काट रही थी महिला, फिर अचानक हुआ ये हादसा और थम गईं सांसें

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2026 09:23 PM

incident occured with woman

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते स्तोथर गांव में शुक्रवार शाम चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई।

अम्ब (अश्विनी): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते स्तोथर गांव में शुक्रवार शाम चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका की पहचान कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय जीत सिंह निवासी गांव स्तोथर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय कौशल्या देवी अपने घर के ही समीप स्थित गौशाला में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। जब वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्य उन्हें ढूंढते हुए गौशाला पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कौशल्या देवी चारा काटने वाली मशीन के पास बेसुध अवस्था में पड़ी थीं। प्रारंभिक जांच और हालात को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि चारा काटते समय मशीन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

परिजन आनन-फानन में अचेत अवस्था में कौशल्या देवी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। इस घटना के संदर्भ में एसडीपीओ अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का सही पता चल सकेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!