गर्भवती पत्नी की पिटाई कर देहरादून ले जा रहा था पति, पुलिस ने बैरियर पर रोका तो खुली पोल

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2020 08:21 PM

husband was taking dehradun after beating his pregnant wife

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर पर एक गर्भवती महिला गाड़ी से अचानक बिलखते हुए उतरी और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला को उसके पति ने बुरी तरह से पीटा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई।

पांवटा साहिब (ब्यूराे): हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर पर एक गर्भवती महिला गाड़ी से अचानक बिलखते हुए उतरी और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला को उसके पति ने बुरी तरह से पीटा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई। जानकारी के अनुसार कफ्र्यू के बाद प्रदेश की सीमाओं को सील किया हुआ है। रविवार दोपहर को बहराल बैरियर पर एक चंडीगढ़ नंबर की कार हरियाणा की तरफ  से आई। पुलिस ने गाड़ी को रोककर पूछताछ की तो एक गर्भवती महिला रोती हुई कार से उतरी व पुलिस जवान संदीप कुमार को आपबीती सुनाई।

9 महीने की गर्भवती है महिला

महिला ने बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ में हुई है और शनिवार रात को उसके पति ने उससे बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद वह उसे देहरादून ले जा रहा था। मारपीट के कारण महिला के सिर और पैर में चोटें आई हैं जबकि महिला 9 महीने की गर्भवती है। गर्भवती महिला की सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का मैडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!