Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2022 11:16 PM

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही नई 350 साधारण बसें खरीदेगा। बसों की खरीद को लेकर एचआरटीसी की वाहन क्रय समिति की बैठक में अनुमति मिली है। एचआरटीसी वाहन क्रय समिति की बैठक वीरवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही नई 350 साधारण बसें खरीदेगा। बसों की खरीद को लेकर एचआरटीसी की वाहन क्रय समिति की बैठक में अनुमति मिली है। एचआरटीसी वाहन क्रय समिति की बैठक वीरवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 350 (बीएस-6) साधारण बसें क्रय करने के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसमें 28 सीट क्षमता की 25 बसें, 36 सीट क्षमता की 150 बसें तथा 46 सीट क्षमता की 175 बसें सम्मिलित हैं।
बिक्रम ठाकुर ने बताया कि बैठक में 39 सीट क्षमता की 22 वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसें खरीदने के लिए भी अनुमति प्रदान की गई। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को गुणात्मक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरंतर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन बसों की खरीद से राज्य के सभी क्षेत्रों विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को बस सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। बैठक में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, समिति के सदस्य सुशील शर्मा, रतन सिंह राठौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here