लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Sep, 2026 02:35 PM

bus stand being built in sujanpur after a 50 year wait

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक कस्बे सुजानपुर में लगभग 50 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण संभव हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार आजकल इस नए बस स्टैंड का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक कस्बे सुजानपुर में लगभग 50 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण संभव हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार आजकल इस नए बस स्टैंड का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।

प्रदेश के सबसे बड़े मैदान, ऐतिहासिक किलों एवं मंदिरों और सैनिक स्कूल के कारण देश भर में प्रसिद्ध सुजानपुर कस्बे में कई दशकों से बस स्टैंड की जरुरत महसूस की जा रही थी, क्योंकि यहां से सिर्फ जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, धीरा, नगरोटा, पालमपुर, बैजनाथ और मंडी जिले के जोगिंद्रनगर एवं धर्मपुर उपमंडल के कई इलाकों के लिए भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में अंतर्राज्यीय एवं लोकल बसों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद यहां बस स्टैंड के निर्माण स्थल को लेकर सहमति नहीं बन पाई और इस महत्वपूर्ण कस्बे में कई दशकों से अस्थाई बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही संचालित होती रही।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लगभग पौने चार वर्ष पहले जब प्रदेश की कमान संभाली तो उन्होंने अधिकारियों को सुजानपुर में बस स्टैंड के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार विधायक कैप्टन रणजीत सिंह द्वारा स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों के साथ व्यापक चर्चा के बाद सुजानपुर में डोली नामक स्थान पर बस स्टैंड के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके निर्माण पर सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री ने 12 मार्च 2025 को सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के शुभारंभ के दिन ही इस बस स्टैंड का शिलान्यास भी कर दिया। आजकल इस बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिस पर लगभग 5.45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब सुजानपुर में एक सुंदर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी सोच के कारण ही यह संभव हो पाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!